Petrol Increase Ethanol: पेट्रोल के साथ एथेनॉल मिलकर नया सस्ता फ्यूल लॉन्च यहां देखे नई रेट

Petrol Increase Ethanol: देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल के दामों को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत अब पेट्रोल की जगह एक नया मिश्रित ईंधन तैयार किया जाएगा, जो काफी सस्ता और पर्यावरण के लिए भी बेहतर होगा। सरकार का लक्ष्य है कि 2026 तक यह नया फ्यूल पूरे देश में उपलब्ध हो जाए। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता है और अभी तक अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर तेल आयात करता है, जिससे आर्थिक बोझ, भू-राजनीतिक जोखिम और पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है।
इन समस्याओं को कम करने के लिए अब सरकार पेट्रोल में इथेनॉल मिलाकर E20 फ्यूल तैयार करने जा रही है, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगा।

E20 फ्यूल क्या है?

सरकार की योजना के अनुसार, पेट्रोल में 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल मिलाकर नया ईंधन बनाया जाएगा। इथेनॉल को गन्ना, मक्का जैसे जैविक पदार्थों से किण्वन प्रक्रिया द्वारा तैयार किया जाता है। यह मिश्रण जीवाश्म ईंधन की तुलना में कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को कम करता है और इंजन की नॉकिंग भी घटाता है। हालांकि, शुद्ध इथेनॉल की ऊर्जा घनत्व पेट्रोल से कम होती है, लेकिन E20 में यह अंतर नगण्य हो जाता है।

Petrol Increase Ethanol

E20 इंजन अपनाने से कार्बन मोनोऑक्साइड, हाइड्रोकार्बन और ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन घटेगा, जिससे जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी। चूंकि इथेनॉल पौधों से प्राप्त होता है, यह अपने जीवन चक्र में कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करता है, जिससे कुल उत्सर्जन कम होता है।

कब और कैसे लागू होगा?

सरकार ने 2025 तक पूरे देश में E20 फ्यूल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही कुछ शहरों में इसे लॉन्च कर चुके हैं, और अब इसका विस्तार तेजी से किया जा रहा है। वाहनों के लिए कंपनियों को इंजन में आवश्यक बदलाव करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यह नया फ्यूल सभी राज्यों में इस्तेमाल हो सके।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया को 27% तक इथेनॉल मिश्रण के अनुकूल इंजन तैयार करने के लिए परीक्षण और सिफारिशें करने का काम सौंपा है। साथ ही, घरेलू इथेनॉल उत्पादन बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

कीमत में कितना फर्क?

वर्तमान में दिल्ली में पेट्रोल ₹96 प्रति लीटर है। यदि 80% पेट्रोल (₹76.80) और 20% इथेनॉल (₹11) को मिलाया जाए, तो E20 फ्यूल की कीमत लगभग ₹87.80 प्रति लीटर आएगी। यानी यह सामान्य पेट्रोल से करीब 8–9 रुपये सस्ता होगा।

Leave a Comment